FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक वेबसाइट का लिंक वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वेबसाइट लेबर मिनिस्ट्री की है और रोजगार के अवसर दे रही है।
PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वेबसाइट को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक वेबसाइट का लिंक सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसे लेबर मिनिस्ट्री से संबद्ध होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही यह वेबसाइट रोजगार के अवसर प्रदान करने का दावा कर रही है।
वेबसाइट नौकरी प्रदान करने के लिए पंजीकरण शुल्क के रूप में 435 रुपए की मांग कर रहा है। PIB ने कहा कि यह वेबसाइट फर्जी है। PIB ने आगे लिखा कि इस वेबसाइट का श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से कोई संबंध नहीं है।


