Fact Check: सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आपके मोबाइल नंबर के असामान्य इस्तेमाल के कारण TRAI आपका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर रही है।
PIB Fact Check ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।
भारत सरकार के प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल ऑडियो की पड़ताल की है और इसे फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-
क्या आपको भी भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण की ओर से कॉल करके यह दावा किया जा रहा है कि फोन के असामान्य व्यवहार के कारण आपका मोबाइल नंबर जल्द ही ब्लॉक कर दिया जाएगा ? PIB ने इसे फर्जी करार दिया है। पोस्ट में लिखा कि TRAI के द्वारा ग्राहकों को नंबर डिस्कनेक्ट करने से संबंधित कॉल या मैसेज नहीं भेजा जाता है।


