PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय 50 से 85 साल तक के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दे रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल तस्वीर को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि दावा किया जा रहा है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 50–85 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगी।
PIB ने आगे लिखा कि यह दावा फर्जी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। आधिकारिक जानकारी के लिए विजिट करें https://main.mohfw.gov.in


