PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर नियुक्ति की जा रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल तस्वीर को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर एक नियुक्ति पत्र वायरल हो रहा है। नियुक्ति पत्र में दावा किया गया है कि उम्मीदवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर नियुक्त किया जा रहा है। इस पद पर नियुक्ति के बाद 32,500 का मासिक वेतन दिया जाएगा।
PIB ने इस नियुक्ति पत्र को फर्जी करार दिया है। केंद्र सरकार ने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है।


