PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय गरीब लोगों को वित्तीय सहायता देती है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) ने फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल लेटर को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि व्हाट्सएप पर एक लिंक के साथ मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय के नाम पर गरीब वर्ग को 46,715 रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है। साथ ही लोगों की व्यक्तिगत जानकारी भी मांगी जा रही हैं।
PIB ने कहा कि यह मैसेज फर्जी है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय ने ऐसी किसी सहायता की घोषणा नहीं की है।


