PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक समाचार रिपोर्ट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि रेल मंत्रालय ट्रेन कोचों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए टेंडर जारी किया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल लेटर को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेल मंत्रालय ट्रेन कोचों में सीसीटीवी कैमरों के लगवाने के लिए 20,000 करोड़ का टेंडर जारी किया है।
PIB ने कहा कि यह परियोजना अभी भी वित्तीय समीक्षा के अधीन है और अभी तक ऐसी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है।


