PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 3 महीने का मुफ्त रिचार्ज दे रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या आपको भी एक WhatsApp संदेश प्राप्त हुआ है। जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री मुफ्त रिचार्ज योजना’ के तहत सभी भारतीय उपयोगकर्ताओं को 3 महीने का मुफ्त रिचार्ज दे रही है।
PIB ने कहा कि ये दावा फर्जी है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है।


