PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक वीडियो थंबनेल वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार फ्री मोबाइल योजना के तहत सभी असमर्थ लोगों को फ्री में मोबाइल फोन बांट रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यूट्यूब चैनल “GavDehatvlogs” के वीडियो थंबनेल के अनुसार केंद्र सरकार ‘फ्री मोबाइल योजना’ के तहत सभी असमर्थ लोगों को फ्री में मोबाइल फोन वितरित करेगी।
PIB ने आगे लिखा कि केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। PIB ने आगे लिखा कि सतर्क रहें। ऐसे फर्जी कंटेन्ट साझा न करें।


