More
    HomeEntertainmentLata Mangeshkar की जयंती पर जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

    Lata Mangeshkar की जयंती पर जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

    Published on

    spot_img

    भारत की स्वर कोकिला के रूप में मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज (28 सितंबर) बर्थ एनिवर्सरी है।

    आज पूरा भारत स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की 95वीं जयंती मना रहा है। कई दशकों तक लता मंगेशकर ने अपनी मनमोहक स्वर से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) 70 वर्ष तक सिंगिंग की दुनिया में छाई रहीं। उन्होंने अपने करियर में कई भाषाओं में 25,000 से अधिक गाने गाए हैं। लता मंगेशकर की सुरीली आवाज नई पीढ़ियों के कलाकारों को प्रेरित करती रहती है।

    साल 1974 में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा इतिहास में सबसे अधिक गाना रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में मान्यता दी थी। रिकॉर्ड के अनुसार साल 1948 और 1974 के बीच लता मंगेशकर ने 20 भारतीय भाषाओं में एकल, युगल और कोरस वाले ट्रैक सहित 25,000 से अधिक गाने गाए थे। जिन भाषाओं में उन्होंने गाने रिकॉर्ड किए उनमें हिंदी, मराठी, बंगाली और कई अन्य भाषाएं शामिल थीं।

    आपो बता दें कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के मध्यवर्गीय परिवार में सबसे बड़ी बेटी के रूप में हुआ था। उनके पिता भी एक कलाकार और गायक थे। लता मंगेशकर के बचपन का नाम हेमा था। लता मंगेशकर जब 13 वर्ष की थीं, तब उनके सिर से उनके पिता का साया उठ गया।

    लता की शुरुआती जिंदगी पैसों की किल्लत में गुजरी। पिता की असामयिक मृत्यु की कारण से पैसों के लिए उन्हें हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम करना पड़ा। आपको जान कर आश्चर्य होगा कि लता मंगेशकर ने कई फिल्मों में अभिनय भी किया है। अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘पाहिली मंगलागौर’ (1942) थी। बाद में उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया जिसमें, ‘माझे बाल’, ‘चिमुकला संसार’ (1943), ‘गजभाऊ’ (1944), ‘बड़ी मां’ (1945), ‘जीवन यात्रा’ (1946), ‘मांद’ (1948), ‘छत्रपति शिवाजी’ (1952) शामिल थी। साल 2001 में लता मंगेशकर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को उनकी जयंती पर याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह अपने दिलकश गानों की वजह से हमेशा लोगों के दिल और दिमाग में जिंदा रहेंगी। लता दीदी और मेरे बीच एक खास बंधन था। मैं उनका स्नेह और आशीर्वाद पाने के लिए भाग्यशाली रहा हूं।”

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद किया।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...