More
    HomeNationalसोनीपत में बोले PM Modi- 'कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों...

    सोनीपत में बोले PM Modi- ‘कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था’

    Published on

    spot_img

    हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव में वोटिंग की तारीख करीब आ रही है। बीजेपी के बड़े नेता पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को हरियाणा के सोनीपत में एक रैली को संबोधित किया।

    इस चुनावी रैली में पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने भाषण के जरिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने हरियाणा की जनता से कहा, ‘याद कीजिए, 10 साल पहले जब हरियाणा में कांग्रेस (Congress) की सरकार थी, तब कैसे ​प्रदेश को लूटा गया था। यहां किसानों की जमीनों को लूटा गया, कांग्रेस ने हरियाणा (Haryana) को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था।’

    पीएम मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस ने किसानों की जमीनों को जमकर लूटा था।’ उन्होंने कहा कि अगर दामाद और दलाल से बचना है तो कमल ही बचाएगा। उन्होंने नौकरी की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बिना खर्ची और पर्ची के नौकरी नहीं मिलती थी।

    आरक्षण के मुद्दे को उठाते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा ‘कांग्रेस के शाही परिवार से जो भी प्रधानमंत्री बना, उसने हमेशा आरक्षण का विरोध किया है। आरक्षण का विरोध, आरक्षण से नफरत, ये कांग्रेस के DNA में है।’

    उन्होंने कहा कि ‘जब जब कांग्रेस सत्ता से दूर रही है तब तब गरीबों, SC,ST और आदिवासियों को उनका हक मिला है। वहीं जब कांग्रेस (Congress) सत्ता में आती है तो उनका हक छीना जाता है।

    पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने भाषण में कहा कि “जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, कांग्रेस उम्मीद खोती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन दिन-ब-दिन बढ़ रहा है।”

    आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this