हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) का घोषणापत्र जारी हो गया है। पार्टी ने गरीबों को मकान और 25 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का वादा किया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।
कांग्रेस (Congress) ने अपने घोषणापत्र में तौर पर 7 वादों की बात कही है। कांग्रेस ने इसको ‘सात वादे पक्के इरादे’ नाम दिया है।
हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी के 7 वादे:
- महिलाओं को शक्ति:
18 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को दो हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया है।
महिलाओं को गैस सिलेंडर के लिए हर महीने 500 रुपये दिए जाएंगे।
2. सामाजिक सुरक्षा को बल:
बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं को छह हजार रुपये पेंशन देने का वादा किया गया है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने का वादा किया गया है।
- युवाओं को सुरक्षित भविष्य:
हरियाणा में दो लाख खाली पड़े सरकारी पदों को जल्द से जल्द भरने का वादा किया गया है।
राज्य को पूरी तरह नशामुक्त करने का वादा किया गया है।
- हर परिवार को खुशहाली:
गरीबों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देने का वादा किया गया है।
गरीबों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का भी वादा किया गया है।
- गरीबों को छत:
गरीबों को 100 गज का प्लॉट और 3.5 लाख रुपये की लागत से दो कमरे का मकान बनाकर दिया जाएगा।
- किसानों को समृद्धि:
कांग्रेस ने हरियाणा में किसानों को एमएसपी की गारंटी देने की बात कही है। इसके अलावा तत्काल फसल मुआवजा देने की भी बात कही गई है।
- पिछड़ों को अधिकार:
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हरियाणा में जातिगत जनगणना कराने का वादा भी किया है। इसके अलावा राज्य में क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए करने की भी बात की गई है।


