More
    HomeNationalGPS के कारण रास्ता भटका परिवार, गोवा की जगह पहुंचा जंगल

    GPS के कारण रास्ता भटका परिवार, गोवा की जगह पहुंचा जंगल

    Published on

    spot_img

    बिहार से गोवा जा रही एक फैमिली को GPS की मदद लेना भारी पड़ गया। जिसकी वजह से पूरी रात उन्हें घने जंगल में बितानी पड़ी।

    पुलिस ने पहुंचकर उन्हें जंगल से बाहर निकाला। एक परिवार बिहार से गोवा जा रही थी। इसलिए रास्ता देखने के लिए उन्होंने GPS की मदद ली। जीपीएस ने पहले उन्हें कर्नाटक पहुंचा दिया।

    कर्नाटक के बेलगावी जिले के पास पहुंचकर एप्लीकेशन ने उन्हें एक छोटा रास्ता दिखाया, जो खानपुर के घने भीमगढ़ जंगल से होकर जा रहा था। 8 किलोमीटर अंदर जाने के बाद परिवार को ये महसूस हुआ कि वो गलत रास्ते पर आ गए है। लेकिन जब तक उन्हें पता चला की वो गलत रास्ते पर हैं।

    नेटवर्क जाने के बाद GPS ने छोड़ा साथ

    नेटवर्क जाने के बाद जीपीएस ने भी उनका साथ छोड़ दिया। इसके बाद उन्हें जंगल से बाहर निकलने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दिया और फैमिली को पूरी रात जंगल में बितानी पड़ी। सुबह उठकर नेटवर्क की तलाश में फैमिली को चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। आखिर में उन्हें एक जगह नेटवर्क मिला और उन्होंने तुरंत इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 पर संपर्क किया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जंगल से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, ये जंगल खतरनाक जंगली जानवरों के लिए जाना जाता है।

    GPS के कारण यूपी में भी हुई थी मौत

    आपको बता दें कि पिछले महीने भी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीन लोगों की मौत जीपीएस की वजह से हो गई थी। जब जीपीएस ने उनकी कार को एक गलत रास्ता दिखा दिया था। मैप के रास्ते एक गलत तरीके से निर्माणाधीन पुल पर चली गई। जिसके बाद कार नदी में गिर गई और गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    यह घटना तब हुई थी जब वे गुरुग्राम से एक शादी में शामिल होने के लिए बरेली जा रहे थे। शादी की जगह तक पहुंचने के लिए उन्होंने GPS का सहारा लिया था। तभी उनका जीपीएस उन्हें अधूरे फ्लाईओवर पर ले गया। कार पुल पर आगे बढ़ी और 50 फीट की ऊंचाई से रामगंगा नदी में गिर गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...