More
    HomeCrimeUP NEWS: ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

    UP NEWS: ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    UP NEWS: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर को थाना बिसरख पुलिस एटीएस चौराहे पर चेकिंग कर रही थी।

    तभी पर्थला की तरफ से एक एलएलपी मोटरसाइकिल एफजेड-5 पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। यूपी पुलिस ने जब मोटरसाइकिल रोकने के लिए इशारा किया तो वह पुलिस टीम को देखकर यू टर्न लेकर तेजी से हिंडन पुस्ता की तरफ भागने लगा।

    आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली

    पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। भागने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश की पहचान रिजवान उर्फ शाहरुख के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा और एक जिन्दा कारतूस .315 बोर और पांच हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

    दो दर्जन से अधिक मुकदमा है दर्ज

    पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसने विजय नगर, गाजियाबाद क्षेत्र से एक चेन छीनी थी। उसे बेचकर कुछ रुपए उसने खर्च कर दिए और पांच हजार रुपये बचे हुए थे जो बरामद हुए हैं।

    मोटरसाइकिल को थाना सेक्टर-63 से चुराया गया था। बदमाश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास के दो दर्जन से अधिक मुकदमे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर, तथा दिल्ली में दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this