More
    HomeEntertainmentमशहूर फैशन डिजाइनर Rohit Bal का 63 साल की उम्र में निधन

    मशहूर फैशन डिजाइनर Rohit Bal का 63 साल की उम्र में निधन

    Published on

    spot_img

    फेमस फैशन डिजाइनर Rohit Bal का निधन 63 वर्ष की उम्र में हो गया है।

    Rohit Bal ने 1 नवंबर को आखिरी सांस ली। रोहित बल अपने अनोखे अंदाज और रचनात्मकता के लिए दुनिया में मशहूर थे। उन्होंने पारंपरिक भारतीय कपड़ों को आधुनिक डिजाइनों के साथ मिलाकर अनोखा डिजाइन बनाने के लिए प्रसिद्ध थे। आपको बता दें कि रोहित बल लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

    पिछले साल से ही वे दिल से संबंधी कई बीमारियों से ग्रस्त थे। हाल ही में उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। रोहित बल ने अपना आखिरी शो लैक्मे इंडिया फैशन वीक के लिए किया था। उनके लास्ट शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे शो स्टॉपर थीं। आपको बता दें कि रोहित बल अपने आखिरी शो में लड़खड़ाते हुए भी दिखे थे।

    कौन हैं Rohit Bal?

    आपको बता दें कि रोहित बल जाने माने फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स के कपड़े डिजाइन कर चुके हैं। रोहित बल का जन्म श्रीनगर में 8 मई 1961 को हुआ था। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अपनी फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था।

    रोहित बल के पास कितना है नेटवर्थ?

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 तक Rohit Bal की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर के बीच में है। रोहित बल के डिजाइन किए हुए कपड़े पेरिस और न्यूयॉर्क सहित दुनिया के तमाम प्रतिष्ठित फैशन वीक में प्रदर्शित किया जा चुका है। इन्हीं फैशन वीक के बदौलत रोहित बल ने अंतरराष्ट्रीय बजारों का रूख किया और ख्याती प्राप्त की थी। उनके डिजाइन को देश विदेश के तमाम मशहूर हस्तियों ने पहना और शीर्ष फैशन पत्रिकाओं में छापा गया।

    गौतम सिंघानिया ने लिखा पोस्ट

    रेमंड लाइफस्टाइल के चेयर मैन गौतम सिंघानिया ने रोहित बल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक अविश्वसनीय दोस्त को अलविदा कहते हुए दिल टूट गया। आपने अपने आस-पास के सभी लोगों के जीवन में बहुत रोशनी, हंसी और दयालुता लाई। मैं हर पल, हर हंसी, हर बातचीत के लिए आभारी हूं। आपको शब्दों से परे याद किया जाएगा। आपकी आत्मा हम सभी में जीवित रहेगी। शांति से आराम करो, मेरे दोस्त।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36