पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान (Fawad Khan) एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे। मायानगरी से लंबे समय से दूर फवाद खान आखिरकार बॉलीवुड में वापसी करने में सफल हो गए हैं।
फवाद खान (Fawad Khan) की नई फिल्म का नाम ‘अबीर गुलाल’ है। इस फिल्म में वे पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगे। निर्देशक ने फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है।
आपको बता दें कि फवाद खान (Fawad Khan) करीब 8 सालों से बॉलीवुड सिनेमा से दूर थे। पाकिस्तानी समर्थित आतंकियों ने साल 2016 में उरी में भारतीय सेना पर हमला किया था। हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया था। लंबे अरसे बाद फवाद खान (Fawad Khan) वापसी कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म अबीर गुलाल को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।
‘अबीर गुलाल’ फिल्म को लंदन में शूट किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग 29 सितंबर से शुरू होगी। इस फिल्म का निर्देशन आरती एस बागड़ी कर रही हैं। फिल्म की निर्देशक आरती एस बागड़ी ने कहा कि यह मूवी दो लोगों की यात्रा पर बेस्ड है जिसमें अनजाने में दोनों एक-दूसरे की मदद करते हैं। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।
फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि फवाद खान (Fawad Khan) के विशाल वैश्विक फैन बेस को देखकर ही उनको फिल्म में कास्ट किया गया है। उनका मानना है कि दर्शक इस फिल्म को दिल से स्वीकार करेंगे। निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म फवाद खान को उनके सबसे प्रिय और दिलकश किरदार में दिखाएगी।
फिल्म निर्माताओं ने फवाद खान और वाणी कपूर के बीच की केमिस्ट्री पर भी भरोसा जताया है। इस फिल्म का निर्माण विवेक बी अग्रवाल, अवंतिका हरी और राकेश सिप्पी कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग अक्टूबर और नवंबर में UK में होगी। इसके साथ ही, निर्माताओं ने बताया कि एक फेमस बॉलीवुड composer ने फिल्म के लिए छह गाने बनाए हैं। इन गानों को बॉलीवुड के बेहतरीन गायकों द्वारा गाया जाएगा।


