बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सिंघम का सीक्वल सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) का ट्रेलर सोमवार को लॉन्च कर दिया गया।
सिंघम अगेन (Singham Again) का ट्रेलर आने के साथ ही तहलका मचा दिया है। फिल्म के ट्रेलर में बॉलीवुड के कई सुपर स्टार को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्मों की सीरीज में यह पांचवीं फिल्म है। इससे पहले ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न’, ‘सिंबा’, ‘सूर्यवंशी’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल चुका हैं।
डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस फिल्म में भरपूर मसाला दिया है। दर्शकों को फिल्म (Singham Again) में एक्शन से लेकर सस्पेंस तक देखने को मिलेगा। सिंघम अगेन (Singham Again) फिल्म में रामायाण की पटकथा भी देखने को मिलने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को हिन्दी फिल्म के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर बताया जा रहा है।
फिल्म के 4:58 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के सीन के साथ होती है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि करीना कपूर अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, जो रामलीला आयोजित कर रही हैं। करीना अपने रामलीला के अगले सीन के बारे में अजय देवगन और अपने बेटे से बातचीत करती हुई दिखती हैं।
सिंघम अगेन (Singham Again) की कहानी को सीता मां के हरण की कहानी के साथ जोड़ा गया है। करीना कपूर को गुंडे किडनैप कर लेते हैं। फिल्म की स्टोरी इसी के आस-पास घुमती हुई दिखाई देती है। इस फिल्म में सबसे मजबूत पार्ट इसकी जबरदस्त स्टार कास्ट है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ नजर आ रहे हैं। सिंघम अगेन में जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नेगेटिव रोल में दिखेंगे।
आपको बता दें कि सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दीपावली पर इस फिल्म की टक्कर कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘भूल भुलैया 3‘ से होने जा रही है।
बता दें कि रोहित की इस एक्शन फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 200 करोड़ से अधिक रुपए की कमाई कर ली है। पिंकविला के रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ ने सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बेचकर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।


