More
    HomeCrimeAir India के विमान में महिला यात्री से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

    Air India के विमान में महिला यात्री से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    दिल्ली से गोवा जा रहे Air India के विमान में एक महिला यात्री के साथ बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है।

    Air India के विमान में दिल्ली की रहने वाली 28 साल की महिला के साथ अश्लील हरकत की गई। इसके बाद आरोपी सहयात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 23 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना मंगलवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच एयर इंडिया के उड़ान में हुई।

    विमान में सहयात्री ने की गंदी हरकत

    पीड़िता नई दिल्ली के जनकपुरी की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उड़ान के दौरान विमान में उसके बगल वाली सीट पर बैठे शख्स ने कंबल ओढ़ लिया और कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत करने लगा। पीड़िता ने बताया कि गंदी हरकत करते हुए शख्स ने एक साइड से कंबल को खोल रखा था।

    गोवा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    गोवा में Air India का विमान उतरने के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। FIR के अनुसार आरोपी ने जानबूझकर पीड़िता की तरफ कंबल को खोल रखा था।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। आरोपी का नाम जितेंद्र बताया जा रहा है।

    भारतीय न्याय संहिता के तहत हुआ है मामला दर्ज

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (मौखिक अपमान, अनुचित इशारे और गोपनीयता पर आक्रमण सहित किसी महिला की विनम्रता को अपमानित करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।  

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36