More
    HomeCrimeDelhi के मयूर विहार मेट्रो स्टेशन से कूदकर युवक ने की आत्महत्या,...

    Delhi के मयूर विहार मेट्रो स्टेशन से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, पिछले 3 महीने में तीसरी घटना

    Published on

    spot_img

    Delhi की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में एक युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी।

    यह घटना Delhi के मयूर विहार फेज वन में हुआ। मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर 23 साल के एक युवक ने प्लेटफार्म से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक राव के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर एक टीम को भेज दिया। घायल युवक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

    घटनास्थल पर नहीं मिला सुसाइड नोट

    पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के परिवार को मौत की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस को अभी तक पता नहीं चल पाया है कि अभिषेक राव ने यह कदम क्यों उठाया है।

    पिछले 3 महीने में तीसरी मौत

    Delhi मेट्रो कॉरपोरेशन ने इस घटना की पुष्टि की है। साथ ही यात्रियों से संयम बरतने की भी अपील की है। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो से आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। हर महीने आत्महत्या का कोई न कोई मामला सामने आ ही रहा है। वहीं अक्टूबर महीने में टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पर एक रिटायर्ड कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली थी। सितंबर महीने में भी लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर भी एक शख्स ने ट्रैक पर कूदकर जान दे दी थी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36