More
    HomeNationalप्रदेशPawan Singh के खिलाफ पटना में FIR, जानिए क्या है मामला?

    Pawan Singh के खिलाफ पटना में FIR, जानिए क्या है मामला?

    Published on

    spot_img

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। पटना के कदमकुआं थाने में पवन सिंह के खिलाफ हत्या की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

    महिला यूट्यूबर बबीता मिश्रा ने पवन सिंह (Pawan Singh) पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। केस दर्ज होने के बाद कदमकुआं थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    यूट्यूबर बबीता मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को करीब 9:30 बजे जब वो बहादुरपुर ओवरब्रिज से अपने न्यूज चैनल की गाड़ी से ड्राइवर उमेश राय के साथ घर लौट रही थीं, उसी वक्त दो बाइक पर सवार होकर 4 लोग वहाँ पहुंचे और उनकी गाड़ी को रोक दिया।

    गोली मारने की धमकी दी- पीड़िता

    बबीता मिश्रा के मुताबिक, बाइक सवार सभी बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था। बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए कहा कि पवन सिंह (Pawan Singh) के बारे में किसी भी न्यूज वाले को इंटरव्यू देना बंद कर दो। यही नहीं पवन भइया के बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ भी नहीं कहोगी। पवन भइया बहुत गुस्से में हैं।

    महिला यूट्यूबर के मुताबिक बदमाशों ने धमकी दी कि पवन भइया के बारे में उल्टा सीधा बोलना बंद करो, नहीं तो तुम्हारे कपार (सिर) में गोली मार देंगे। धमकी देने के बाद चारों युवक बाइक से भाग निकले।

    फिलहाल कदमकुआं पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार एक महिला यूट्यूबर ने जान से मारने का धमकी का आरोप लगाते हुए मंगलवार यानि 24 सितंबर को कदमकुआं थाने में आवेदन दिया गया था।

    जिसके बाद बुधवार (25 सितंबर) को पवन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में पवन सिंह के साथ-साथ प्रियांशु नाम के एक युवक पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। आवेदन में पीड़िता ने अपने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि मुझे एक अंगरक्षक प्रदान किया जाए क्योंकि उसके जान को खतरा है।

    Pawan Singh के समर्थक ने लखनऊ में दर्ज कराया FIR

    इस बीच, पवन सिंह (Pawan Singh) के एक समर्थक ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। बलवंत सिंह ने एक यूट्यूब चैनल, उसके एंकर सहित कई लोगों के खिलाफ पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

    बलवंत सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि बबिता मिश्रा और एंकर अमित झा द्वारा पवन सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। बलवंत सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि चैनल के मालिक पवन सिंह की पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसा रहे हैं।

    आवेदन में कहा गया है कि पवन सिंह की जिंदगी साजिश के तहत बर्बाद की जा रही है। पवन सिंह और उनकी पत्नी का वीडियो यूट्यूब पर दिखाकर उनकी शादीशुदा जिंदगी खराब करने की कोशिश की जा रही है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...