More
    HomeEntertainmentSunny Deol के बर्थडे पर जारी हुआ Jaat का फर्स्ट लुक

    Sunny Deol के बर्थडे पर जारी हुआ Jaat का फर्स्ट लुक

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड के सुपर स्टार सनी देओल (Sunny Deol) आज यानी 19 अक्टूबर को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    अपने जन्मदिन पर सनी देओल (Sunny Deol) ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जाट’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। फर्स्ट लुक में सनी देओल (Sunny Deol) एक एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। सनी देओल के जाट फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    आपको बता दें कि जाट फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयमी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अभिनय कर रहे हैं। इस फिल्म को साउथ के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनाया जा रहा है।

    इस फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित किया जा रहा है। जाट फिल्म की संगीत की रचना मशहूर संगीतकार एस. थमन ने की है। वहीं फिल्म के सिनेमैटोग्राफर का काम ऋषि पंजाबी संभाल रहे हैं।

    जाट फिल्म के एडिटिंग का काम नवीन नूली करेंगे और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी अविनाश कोल्ला के पास है। इसके अलावा, फिल्म के एक्शन सीन अनल अरसु और वेंकट द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाट फिल्म को गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि पिछले साल 2023 में सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया था। जाट फिल्म से सनी देओल वापसी कर रहे हैं।

    जाट फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए मिथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बड़े पैमाने पर एक्शन के लिए नेशनल परमिट वाले व्यक्ति का परिचय। साथ ही पोस्ट में लिखा गया है कि फिल्म में JAAT के रूप में सनी देओल दिखेंगे।

    पोस्ट में आगे लिखा गया है, जन्मदिन मुबारक हो एक्शन सुपरस्टार। फर्स्ट-लुक पोस्टर में सनी देओल एक्शन मोड में दिख रहे हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है कि वे एक बड़े से पंखे को पकड़े हुए हैं।

    गदर 2 के लिए मिले थे इतने करोड़

    सनी देओल (Sunny Deol) अभिनेता के साथ-साथ राजनेता भी हैं। वह बीजेपी के टिकट पर पंजाब से सांसद भी बन चुके हैं। इससे यह पता चलता है कि ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि अभिनेता के पास उनके बिजनेस से भी पैसे आते हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी फिल्म ‘गदर 2’ के लिए 8 करोड़ रुपए लिए थे। बता दें कि अभिनेता के पास आलीशान घर के साथ-साथ फार्म हाउस भी हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...