भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में हार के बाद Gautam Gambhir दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम के साथ नहीं जाएंगे।
भारतीय टीम को नंबर में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। दोनों ही सीरीज में काफी कम समय का अंतर है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में 4 मैचों की T-20 सीरीज खेली जानी है। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है।
Gautam Gambhir बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी में हैं व्यस्त
BCCI ने हाल ही में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जाने वाले खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की थी। इस बीच खबर आ रही है कि Gautam Gambhir की अगुवाई वाला कोचिंग स्टाफ साउथ अफ्रीका के दौरे पर नहीं जाएगा। Gautam Gambhir और उनका कोचिंग स्टाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के लिए भारतीय टीम के साथ रहेगा। भारतीय टीम 10-11 नवंबर को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी।
टीम इंडिया के साथ वीवीएस लक्ष्मण जाएंगे अफ्रीका
साउथ अफ्रीका के दौरे पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के प्रमुख और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में काम करने वाले स्टाफ और अन्य कोच जैसे साईराज बहुतुले, सुभादीप घोष भी टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका दौरे का हिस्सा होंगे। आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला T20 सीरीज के आयोजन का फैसला हाल ही में किया गया है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा T20 का महामुकाबला
भारत और साउथ अफ्रीका चार मैचों की T20 सीरीज खेलेंगे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला T20 मैच 8 नवंबर को डरबन में खेला जाएगा। वहीं दूसरा T20 मैच 10 नवंबर को गेकेबरहा में खेला जाएगा। तीसरा मैच 13 नवंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। अंतिम T20 मैच 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। भारतीय टीम 4 नवंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होगी।
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जाएंगे ये खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, अवेश खान, यश दयाल


