गाजियाबाद की जिला अदालत (Ghaziabad Court) में मंगलवार को अजीब नजारा देखने को मिला। कोर्ट में वकीलों और जज के बीच जमकर झड़प हुई।
हालात बिगड़ता देख जज ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने वकीलों को कोर्ट रूम से बाहर खदेड़ा। कोर्ट रूम के अंदर लाठियां चली, कुर्सियां फेंकी गईं।
बताया जा रहा है कि एक केस की सुनवाई के दौरान ये झड़प हुई थी। गाजियाबाद कोर्ट (Ghaziabad Court) के अधिवक्ता नाहर सिंह यादव एक जमानत अर्जी दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर करना चाहते थे।
इस बात को लेकर अधिवक्ता नाहर सिंह यादव का जिला जज अनिल कुमार से विवाद हुआ। आपस में खूब गाली गलौच भी हुई।
वकीलों ने जज के चैंबर को घेर लिया था। इसके बाद पुलिस ने जज को कोर्ट से सुरक्षित निकाला।
कोर्ट रूम में हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अधिवक्ता, जिला जज से डाइस से नीचे उतरकर आने को कह रहे हैं।
हालात पर काबू पाने के लिए कोर्ट परिसर में सुरक्षाबलों की तैनाती करनी पड़ी।


