More
    HomeCrimeGhaziabad: सि‍र कटी लाश मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

    Ghaziabad: सि‍र कटी लाश मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    Ghaziabad के मोहन नगर इलाके में एक स‍िर कटी हुई लाश पुलिस को कुछ दिनों पहले मिली थी। पुलिस ने इस केस को सुलझाते हुए इसमें शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    इनकी गिरफ्तारी के बाद पता चला कि इन्होंने एक महिला के चक्कर में अपने साथी की गला काटकर हत्या कर दी थी।

    डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि कुछ दिनों पहले Ghaziabad के मोहन नगर इलाके में एक युवक की सिर कटी लाश मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद उसकी पहचान कूड़ा इकठ्ठा करने वाले सरदार के रूप में हुई।

    पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो पता चला कि हत्या से पहले वह दो लोगों के साथ दिखाई दिया था। पुलिस टीमों ने उनकी तलाश शुरू की और उसके दो साथी सागर और हरिओम को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी की तीनों एक साथ ही कूड़ा इकट्ठा करने का काम करते थे। इनमें से सागर नाम के व्यक्ति का चांदनी नाम की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    सरदार भी उस महिला को लगातार तंग कर रहा था और उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। जब यह बात सागर को पता चली तो उसने अपने तीसरे साथी हरिओम के साथ मिलकर सरदार को मारने की योजना बनाई।

    योजना के मुताबिक तीनों ने पहले एक जगह पर शराब पी और फिर सरदार की गला रेत कर हत्या कर दी और शव को मौके पर ही फेंक कर वहां से फरार हो गए थे।

    पुलिस ने फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और इन्हें जेल भेजा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सागर की महिला मित्र की भी इस घटना में शामिल होने की संभावनाओं का पता लगाया जा रहा है।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this