More
    HomeCrimeGhaziabad News: पिता ने पढ़ाई नहीं करने पर डांटा, नाराज बेटी ने...

    Ghaziabad News: पिता ने पढ़ाई नहीं करने पर डांटा, नाराज बेटी ने की आत्महत्या

    Published on

    spot_img

    Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। माता-पिता के डांटने के बाद एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले के वसुंधरा इलाके में पढ़ाई के लिए कथित तौर पर डांटने से नाराज होकर अपने घर पर ही आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी है।

    पिता के डांटने से नाराज था लड़की- पुलिस

    Ghaziabad पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पिता के डांटने से नाराज होकर 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली। इंद्रपुरम के SP स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि काजल सिंह 12वीं क्लास की छात्र थी। लड़की की पहचान काजल सिंह के रूप में की गई है। एसीपी ने बताया कि लड़की ने अपने घर के पंखे से स्टॉल की मदद से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के पिता का नाम जयवीर सिंह है। जयवीर सिंह ने अपनी बेटी को दोपहर में पढ़ाई करने के बजाय सोने के लिए डांटा था।

    डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    पढ़ाई के लिए डांट खाने से नाराज होकर उसने स्टोल से पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। Ghaziabad ACP ने बताया कि जब जयवीर सिंह ने अपनी बेटी को लटकते देखा तो वो उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीपी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

    महाराष्ट्र में भी हो चुकी है ऐसी घटना

    आपको बता दें कि कुछ समय पहले महाराष्ट्र के ठाणे में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। ठाणे में अपनी मां की डांट सुनने के बाद लड़की गुस्से में घर छोड़कर चली गई। 9 दिन बाद लड़की की लाश नाले में मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन पर बहुत अधिक समय बिताने के कारण लड़की की मां ने उसे डांटा था।

    जिसके बाद लड़की घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस के मुताबिक लड़की अपने परिवार के साथ यहां डोंबिवली इलाके में रहती थी। पुलिस के अनुसार उसकी मां ने पांच दिसंबर को उसे मोबाइल फोन पर ज्यादा समय नहीं बिताने और पढ़ाई करने को कहा था।

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this