More
    HomeCrimeGhaziabad: महिला Maid पेशाब मिलाकर बनाती थी खाना, पूरा परिवार हुआ बीमार

    Ghaziabad: महिला Maid पेशाब मिलाकर बनाती थी खाना, पूरा परिवार हुआ बीमार

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक घरेलू मेड (Maid) पेशाब से खाना बनाती थी। मेड का नाम रीना (Reena) है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मेड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैं। यहां क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी में एक मेड काम कर रही थी। मेड का नाम रीना है। रीना पर आरोप लगा है कि वो जिस घर में काम करती थी, वहां के खाने में पेशाब मिलाती थी। जब परिवार को खाने में गड़बड़ी होने का शक हुआ तो उन्होंने किंचन में सीसीटीवी लगा दिया। इसके बाद सीसीटीवी में जो वीडियो कैद हुआ उसने घरवालों के होश उड़ा गिए। सीसीटीवी की वीडियो से पता चला की मेड (Maid) खाना बनाने के लिए जो पानी इस्तेमाल करती थी उसमें उसका पेशाब मिला होता था।

    हैरत की बात यह है कि पिछले 8 साल से मेड (Maid) उस घर में खाना बनाती थी। पेशाब वाली रोटी खाने के कारण परिवार के सभी सदस्य कई महीनों से पेट और लीवर की बीमारियों से पीड़ित थे। परिवार को शुरुआत में लगा कि यह आम संक्रमण है। लेकिन दवा खाने के बाद भी जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें खाने पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने किचन में सीसीटीवी लगवाया। परिवार के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि मेड (Maid) रीना खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी।

    परिवार ने मेड पर लगाया समान चोरी का आरोप

    परिवार ने मेड (Maid) रीना पर घर से नकदी और समान भी चोरी करने का आरोप लगाया है। परिवार ने कहा कि घर से कई बार नकदी और समान चोरी हो जाते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी रीना पर शक नहीं किया। शिकायत करने वाले परिवार का कहना कि सच पता लगने से पहले उन्हें रीना पर काफी विश्वास था। परिवार का कहना है कि वो रीना को फैमिली का सदस्य मानते थे।

    मामले की जांच चल रही है- DCP

    पीड़ित परिवार ने गाजियाबाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना पर डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा है कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मेड (Maid) रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...