More
    HomeNationalGulmarg आतंकी हमले में 4 शहीद, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

    Gulmarg आतंकी हमले में 4 शहीद, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

    Published on

    spot_img

    जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग (Gulmarg) में हुए आतंकवादी हमले को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

    कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की नीतियां जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बहाल करने में पूरी तरह नाकाम रही हैं।

    कांग्रेस ने केंद्र से जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जवाबदेही लेने की मांग की है।

    आपको बता दें कि गुरुवार को हुए इस हमले में सेना के दो जवान और दो कुली शहीद हो गए जबकि एक अन्य कुली और एक जवान घायल हो गया।

    आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पर्यटक स्थल गुलमर्ग (Gulmarg) से छह किलोमीटर दूर सेना के एक वाहन पर हमला किया।

    आतंकवादियों ने बोटा पाथरी इलाके में सेना के वाहन पर उस समय गोलीबारी की जब वह अफरावत रेंज में नागिन चौकी की ओर जा रहा था।

    राहुल और प्रियंका ने किया ट्वीट

    कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है- “गुलमर्ग (Gulmarg) में सेना के वाहन पर हुए कायराना हमले में हमारे वीर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। हमले में दो पोर्टर्स ने भी अपनी जान गंवा दी। शहीदों को नमन करता हूं और सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

    राहुल गांधी ने आगे लिखा है- “केंद्र की NDA सरकार की नीतियां जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और शांति स्थापित करने में पूरी तरह से विफल रही हैं। उनके दावों के विपरीत, हकीकत यह है कि प्रदेश निरंतर आतंकी गतिविधियों, हमारे जवानों पर हमलों और नागरिकों की लक्षित हत्याओं के कारण खतरे के साए में जी रहा है।”

    कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत जवाबदेही लेनी चाहिए और जल्द से जल्द वादी में अमन बहाल कर सेना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुलमर्ग (Gulmarg) में हुए आतंकवादी हमले में लोगों की मौत पर शोक जताया और कहा कि इस तरह के आतंकवादी कृत्यों की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।

    प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखे पोस्ट में कहा, “जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हुए आतंकवादी हमले में दो जवानों की शहादत की खबर बेहद दुखद है। हमले में दो कुलियों की भी जान चली गई है।”

    ड्रोन और हेलीकॉप्टर से तलाशी
    सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग (Gulmarg) सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू करते हुए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों की मदद ली।

    सुबह नियंत्रण रेखा और हमले वाली जगह के नज़दीकी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में तलाशी अभियान का दायरा अंदरूनी इलाकों की ओर भी बढ़ा दिया गया।

    हमले के पीछे के आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने के लिए शुरू किए गए तलाशी अभियान में सुरक्षा बल मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी का भी उपयोग कर रहे हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...