More
    HomeNationalTral Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला, बिजनौर के शुभम...

    Tral Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला, बिजनौर के शुभम को लगी गोली

    Published on

    spot_img

    जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकवादियों ने एक प्रवासी मजदूर को गोली मार (Tral Terror Attack) दी है। जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते में यह तीसरा हमला है।

    19 साल का शुभम कुमार उत्तर प्रदेश के बिजनौर रहने वाला है जिसके हाथ में गोली लगी है। शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। घटना (Tral Terror Attack) त्राल के बटागुंड गांव की है।

    पुलिस के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के त्राल में गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने गोली चलाई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। एक हफ्ते के भीतर कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर यह तीसरा हमला है।

    केंद्रशासित प्रदेश के गंदेरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में एक निर्माण स्थल पर 20 अक्टूबर को आतंकवादियों की गोलीबारी में एक डॉक्टर और छह प्रवासी मजदूरों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।

    पीड़ित जेड-मोड़ सुरंग पर काम कर रही एक कन्स्ट्रक्शन टीम का हिस्सा थे। यह सुरंग गगनेर को सोनमर्ग से जोड़ती है। पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के एक धड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

    18 अक्टूबर को आतंकवादियों ने शोपियां जिले में बिहार के एक प्रवासी मजदूर अशोक चौहान की हत्या कर दी थी। चौहान का गोलियों से छलनी शव ज़ैनापोरा के वडुना इलाके में मिला था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this