More
    HomeNationalजंगल में मिली Territorial Army के जवान की लाश, आतंकियों ने किया...

    जंगल में मिली Territorial Army के जवान की लाश, आतंकियों ने किया था अगवा

    Published on

    spot_img

    जम्मू-कश्मीर में प्रादेशिक सेना (Territorial Army) के एक जवान के शहीद होने की खबर है। जवान का गोलियों से छलनी शव जंगल से बरामद किया गया है। आशंका है कि जवान की आतंकवादियों ने हत्या कर दी है।

    सेना के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सतीश दुआ ने ट्वीट कर प्रादेशिक सेना (Territorial Army) के लापता जवान की लाश बरामद किए जाने की सूचना दी है।

    सतीश दुआ ने ट्वीट किया है- “अनंतनाग के मेरे रेजिमेंट के लापता सैनिक हिलाल अहमद भट का शव कंजवान के जंगलों से बरामद किया गया है, जिन्हें कल आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था। आतंकवादियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है। भूमिपुत्रों को अक्सर भारी कीमत चुकानी पड़ती है।”

    भारतीय सेना की चिनार कोर ने भी जवान के शहीद होने की खबर देते हुए कहा है कि देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले राइफलमैन हिलाल अहमद भट्ट की शहादत को सलाम।

    इससे पहले चिनार कोर ने आतंकवादियों के खिलाफ आर्मी के ऑपरेशन की जानकारी दी।

    चिनार कोर ने ट्वीट किया- “खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर 8 अक्टूबर को कोकरनाग के कज़वान जंगल में एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। प्रादेशिक सेना के एक सैनिक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद रात भर अभियान जारी रहा। बड़े पैमाने पर बचाव और तलाशी अभियान जारी है।”

    इससे पहले सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर आई थी कि अनंतनाग में प्रादेशिक सेना (Territorial Army) 2 जवान मंगलवार को लापता हो गए। हालांकि, इनमें से एक जवान वापस आने में कामयाब हो गया है। सुरक्षा बलों ने लापता जवान की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this