J&K Encounter: हाल ही में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का चुनाव समाप्त हुआ है। शांतिपूर्वक चुनाव समाप्त होने के बाद आंतकवाद फिर एक बार सिर उठा रहा है।
जम्मू-कश्मीर (J&K Encounter) के कुपवाड़ा में शुक्रवार की रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों ने और भी कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई है। बता दें कि सुरक्षाबलों के साथ यह मुठभेड़ (J&K Encounter) नार्थ कश्मीर के कुपवाड़ा के गुगलधारा जंगल में चल रहा है।
भारतीय सेना का कहना है कि आतंकियों के कश्मीर (J&K Encounter) घाटी में घुसपैठ करने की कोशिश की थी। सुरक्षाबलों को इसकी खुफिया जानकारी मिलने के बाद जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान जॉइंट टीम ने इलाके में कुछ हलचल देखी। इसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी करारा जवाब देते हुए दो आतंकियों को मार गिराया।
कश्मीर घाटी में मौजूद सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “4 अक्टूबर 2024 को घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी मिली थी। खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुगलधार, कुपवाड़ा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की।”
चिनार कोर ने पोस्ट में बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए है। चिनार कोर ने पोस्ट किया, “चल रहे ऑपरेशन गुगलधर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकियों से युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं।” सेना ने कहा कि क्षेत्र में घेराबंदी कर दी गई है साथ ही तलाशी अभियान भी जारी है।
आपको बता दें कि इससे पहले 28 सितंबर को कठुआ जिले में बिलावर तहसील के कोग-मंडली में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल बशीर अहमद की शहीद हो गए थे। मुठभेड़ के दूसरे दिन ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था


