भारत के पूर्व तेज गेंदबाद जहीर खान (Zaheer Khan) 7 अक्टूबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं।
अपनी गेंदबाजी के दम पर जहीर खान (Zaheer Khan) ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बाएं हाथ के पूर्व पेसर जहीर ने अपनी घातक गेंदबाजी से कई मैचों में टीम इंडिया को अकेले अपने दम पर जीत दिलाई है। जहीर खान के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। जहीर खान ने भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में अहम योगदान दिया था।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने दिग्गज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) को जन्मदिन की बधाई दी है। BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जहीर खान को बधाई देते हुए लिखा, टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
भारत के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी जहीर खान (Zaheer Khan) को जन्मदिन पर मुबारकबाद दी है। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो “कुकी मॉन्स्टर” आशा करता हूं कि तुम अपने जन्मदिन पर किसी की कुकीज नहीं चुरा रहे होगे। ढेर सारा प्यार भाई! आशा है कि आपका आने वाला वर्ष अद्भुत और मंगलमय हो।
नकल बॉल की थी खोज
साल 2004-05 के दौरान जहीर खान (Zaheer Khan) के अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे थे। उस वक्त उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया गया था। थोड़े समय बाद जब दुबारा उनकी टीम में वापसी हुई, फिर उन्होंने एक नए तरीके के गेंदबाजी का इजाद किया। उनकी इस गेंद को खेलने से दुनिया के महानतम बल्लेबाजों को भी डर लगता था। जहीर खान की ‘नकल बॉल’ काफी फेमस है और आज भी कई गेंदबाज इसका इस्तेमाल करते है। नकल बॉल की शुरुआत करने का श्रेय जहीर खान को ही जाता है।
आपको बता दें कि जहीर खान (Zaheer Khan) ने 309 इंटरनेशनल मैच में 610 विकेट चटकाए हैं। वहीं 2011 वर्ल्ड कप जीतने में भी अहम योगदान दिया था। जहीर खान के नाम पर एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने का खिताब दर्ज है। वहीं जहीर खान ने भारत के लिए दो वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।
जहीर खान ने 92 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए हैं। उन्होंने 200 वनडे मैचों में 282 विकेट अपने नाम दर्ज किया हैं। जहीर खान ने 17 इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट मैच में 17 विकेट अपने नाम किए हैं। जहीर खान ने 100 आईपीएल मैचों में 102 विकेट झटके हैं। जहीर खान ने साल 2014 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए हैं।


