भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya आईपीएल से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खुद को आजमाएंगे। 6 साल बाद Hardik Pandya फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
Hardik Pandya 8 साल बाद सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी खेलेंगे। हार्दिक पंड्या बड़ौदा टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या अपने भाई क्रुणाल पांड्या की अगुवाई में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 23 नवंबर से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला हैदराबाद और मेघालय के बीच राजकोट में खेला जाएगा।
Hardik Pandya फर्स्ट क्लास में 6 साल बाद करेंगे वापसी
हार्दिक पंड्या ने पिछली बार बड़ौदा के लिए 2018-19 में मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वे आखिरी बार जनवरी 2016 में खेले थे। तब हार्दिक का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू नहीं हुआ था।
बड़ौदा टीम में Hardik Pandya के चयन को लेकर सूत्र ने बताया कि आमतौर पर बड़ौदा की टीम 18 खिलाड़ियों की घोषणा करती है। लेकिन इस बार 17 खिलाड़ियों को ही चुना गया था। अब हार्दिक को भी टीम में शामिल कर लिया गया है। हार्दिक पहले मुकाबले के लिए इंदौर में टीम से जुड़ेंगे, जहां बड़ौदा का सामना गुजरात से होने वाला है।
पिछले महीने ही हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया है। वह टीम के कप्तान भी बने रहेंगे। वहीं क्रुणाल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज कर दिया था और वह अब आईपीएल नीलामी का हिस्सा होंगे।
बड़ौदा की टीम है शानदार फॉर्म में
पिछले साल क्रुणाल पंड्या की अगुवाई में ही बड़ौदा की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। पिछले साल बड़ौदा की टीम पंजाब से मात्र 20 रन से हार गई थी। बड़ौदा की टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में है और रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में 27 अंकों के साथ वे अपने ग्रुप में शीर्ष पर हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा का पहला मैच 23 नवंबर को गुजरात के खिलाफ है।


