इंडियन प्रीमियर लीग की हाई-प्रोफाइल नीलामी (IPL auction) नवंबर के आखिरी सप्ताह में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित की जाएगी।
बीसीसीआई (BCCI) के सूत्रों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से खबर दी है, “आईपीएल की नीलामी रियाद में आयोजित की जाएगी और इसकी सूचना फ्रेंचाइजी को दे दी गई है।
उम्मीद है कि 24 और 25 नवंबर को आईपीएल की मेगा नीलामी (IPL auction) आयोजित की जाएगी।
इस साल की नीलामी में ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह जैसे भारत के हाई प्रोफाइल सितारे शामिल होने जा रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट हाल ही में जारी कर दी गई है। यानि लीग में खेलने वाली सभी टीम ने उन प्लेयर्स के नाम का ऐलान कर दिया है जिन्हें वो रिटेन (IPL Retention) करने वाली हैं।


