More
    HomeSportsIPL Retention: आईपीएल ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, देखिए पूरी सूची

    IPL Retention: आईपीएल ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, देखिए पूरी सूची

    Published on

    spot_img

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी गई है। लीग में खेलने वाली सभी टीम ने उन प्लेयर्स के नाम का ऐलान कर दिया है जिन्हें वो रिटेन (IPL Retention) करने वाली हैं।

    आसान शब्दों में कहें तो आईपीएल खेलने वाली सभी 10 टीमों ने उन खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है जिनपर उन्हें भरोसा है।

    आपको बता दें कि इस बार सभी टीमों के पास 6 खिलाड़ियों को अपने साथ रखने का मौका (IPL Retention) दिया गया था। इसमें 5 खिलाड़ी कैप्ड और 1 खिलाड़ी अनकैप्ड हो सकते थे।

    ऐसे क्रिकेटर जिन्होंने अपने देश के लिए इंटरनेशनल मैच खेले हों, उन्हें कैप्ड प्लेयर कहा जाता है। वहीं जिन प्लेयर्स ने इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है उन्हें अनकैप्ड प्लेयर कहा जाता है।

    इन प्लेयर्स को किया गया रिटेन (IPL Retention)

    मुंबई इंडियंस (एमआई) ने हार्दिक पंड्या को 16 करोड़ 35 लाख रुपए में रिटेन किया है। वहीं सूर्यकुमार यादव को 16 करोड़ 35 लाख, रोहित शर्मा 16 करोड़ 30 लाख, जसप्रीत बुमराह को 18 करोड़ और तिलक वर्मा को 8 करोड़ में रिटेन किया है।

    गुजरात टाइटन्स ने शुभमन गिल को 16 करोड़ 50 लाख, राशिद खान को 18 करोड़, साई सुदर्शन को साढ़े 8 करोड़, शाहरुख खान को 4 करोड़ और राहुल तेवतिया को 4 करोड़ में रिटेन किया है।

    लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी ने निकोलस पूरन को 21 करोड़, मयंक यादव को 11 करोड़ रूपये, रवि बिश्नोई को 11 करोड़, आयुष बदोनी को 4 करोड़ और मोहसिन खान को 4 करोड़ में रिटेन किया है।

    चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ को 18 करोड़ में, रवींद्र जडेजा को 18 करोड़, मथीशा पथिराना को 13 करोड़, शिवम दुबे को 12 करोड़ और महेंद्र सिंह धोनी को 4 करोड़ में रिटेन किया है।

    सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ में, पैट कमिंस को 18 करोड़, अभिषेक शर्मा को 14 करोड़, ट्रेविस हेड को 14 करोड़ और नीतीश कुमार रेड्डी को 6 करोड़ में रिटेन (IPL Retention) किया है।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये, रजत पाटीदार को 11 करोड़ और यश दयाल को 5 करोड़ में रिटेन किया है।

    दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल 16 करोड़ 50 लाख, कुलदीप यादव को 13 करोड़ 25 लाख, ट्रिस्टन स्टब्स को 10 करोड़ और अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ में रिटेन किया है।

    कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिंकू सिंह को 13 करोड़, सुनील नरेन को 12 करोड़, आंद्रे रसेल को 12 करोड़, वरुण चक्रवर्ती को 12 करोड़, हर्षित राणा को 4 करोड़ और रमनदीप सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया है।

    पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें शशांक सिंह को 5 करोड़ 50 लाख और प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया गया है।

    राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को 18 करोड़, यशस्वी जायसवाल को 18 करोड़, रियान पराग को 14 करोड़, ध्रुव जुरेल को 14 करोड़, शिमरॉन हेटमायर को 11 करोड़ और संदीप शर्मा को 4 करोड़ रुपए में रिटेन (IPL Retention) किया है।

    इस रिटेंशन (IPL Retention) में सबसे बड़ी बात ये रही कि केएल राहुल, फाफ डु प्लेसी, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को उनकी टीम ने रिटेन नहीं किया है। वहीं, धोनी आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएंगे। सीएसके ने धोनी को बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन किया है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...