More
    HomeSportsIND VS NZ: 12 सालों बाद घर पर कोई टेस्‍ट सीरीज़ हारा...

    IND VS NZ: 12 सालों बाद घर पर कोई टेस्‍ट सीरीज़ हारा भारत, न्‍यूज़ीलैंड की भारतीय सरज़मीं पर पहली सीरीज़ जीत

    Published on

    spot_img

    भारत और न्यूजीलैंड (IND VS NZ) के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज चल रही है। न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

    महाराष्ट्र के पुणे में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच न्यूजीलैंड की टीम ने 113 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने (IND VS NZ) सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। भारतीय टीम 12 साल बाद घर में टेस्ट सीरीज हारी है। आपको बता दें कि साल 2012 में भारत इंग्लैंड से 2-1 से टेस्ट सीरीज हारी थी।

    पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 359 रनों का लक्ष्य दिया था। भारतीय बल्लेबाज 245 रन पर ही ऑलआउट हो गए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल सैंटनर ने पुणे टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए हैं।

    यशस्वी जायसवाल ने खेली तूफानी पारी

    पुणे टेस्ट के दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 65 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली है। जायसवाल ने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं, भारतीय बल्लेबाज रविंद्र जडेजा ने 84 गेंदो में 42 रन की पारी खेली। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 8 रन बनाकर सैंटनर का शिकार हुए। वहीं, ऋषभ पंत बिना खाता खोले रन आउट हो गए। सरफराज खान भी महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में बनाए थे 255 रन

    आपको बता दें कि न्यूजीलैंड (IND VS NZ) की टीम ने दूसरी पारी में 255 रन पर ऑलआउट हो गई थी। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने 133 गेंदों में 86 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 48 रन की पारी खेली थी। भारतीय स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट चटके थे। वहीं रविंद्र जडेजा ने भी 3 विकेट अपने नाम किया था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this