More
    HomeSportsIND VS NZ: भारत मुश्किल में, न्यूजीलैंड ने ली 301 रन की...

    IND VS NZ: भारत मुश्किल में, न्यूजीलैंड ने ली 301 रन की बढ़त

    Published on

    spot_img

    भारत और न्यूजीलैंड (IND VS NZ) के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जा रहा है। तीन टेस्ट मैच की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है।

    भारत और न्यूजीलैंड (IND VS NZ) के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जा रहा है। पुणे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिया है।

    न्यूजीलैंड की टीम ने 301 रन की बढ़त बनाई

    न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल 30 पर और ग्लेन फिलिप्स 9 रन बनाकर मैदान में डटे हुए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने भारत पर 301 रन की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लैथम ने 86 रन की शानदार पारी खेली है। भारतीय गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट चटकाए हैं। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिए हैं।

    156 रन पर सिमट गई टीम इंडिया

    पुणे में दूसरे दिन का खेल शुरू होने के साथ ही भारतीय बल्लेबाज एक-एक करके अपना विकेट गंवाते चले गए। भारतीय टीम 156 रन पर ही सिमट गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 38 रन रविंद्र जडेजा ने बनाए। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 0 रन पर आउट हो गए। वहीं, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड की पहली पारी में मिशेल सेंटनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट चटकाए।

    न्यूजीलैंड (IND VS NZ) ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। भारीय टीम के आलआउट होने के साथ ही न्यूजीलैंड ने 103 रन की बढ़त बना ली थी। आज अच्छी बल्लेबाज करते हुए न्यूजीलैंड टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

    भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओरूरके

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...