More
    HomeSportsपुणे टेस्ट के पहले दिन Washington Sundar ने किया कमाल!

    पुणे टेस्ट के पहले दिन Washington Sundar ने किया कमाल!

    Published on

    spot_img

    भारतीय स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने पुणे टेस्ट के पहले दिन 7 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है। सुंदर ने 1329 दिनों के बाद टेस्ट टीम में वापसी की है।

    ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने अपने सेलेक्शन को सही साबित करते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (7/59) की।

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जा रहा है। गुरुवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

    पहले ही दिन के दूसरे सेशन में भारत ने न्यूजीलैंड को 259 रन पर ऑल आउट कर दिया। आर अश्विन ने तीन विकेट लिए।

    दरअसल, दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने टीम में तीन मुख्य बदलाव किए थे, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही थी। पहले टेस्ट (बेंगलुरू) में हार के बाद प्लेइंग 11 को लेकर सवाल बने हुए थे, क्योंकि टीम का प्रर्दशन बहुत अच्छा नहीं रहा था।

    दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल की वापसी हुई, साथ ही आकाश दीप और वॉशिंगटन सुंदर को भी जगह मिली। लंबे समय के बाद टेस्ट में वापसी कर रहे है वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने कमाल की गेंदबाजी कर सबको इंप्रेस कर दिया।

    वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी नहीं हो सकी। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सुंदर को टीम में वापस जगह मिली।

    न्यूजीलैंड की पारी में 60वें ओवर की पहली गेंद पर वॉशिंटन सुंदर ने रचिन रविंद्र को बोल्ड किया। उसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने रुकने का नाम नहीं लिया। उन्होंने अपना अगला शिकार ब्लेंडल को बनाया।

    वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) की ऑफ स्पिन के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की एक ना चली। सुंदर अपनी बलखाती हुई गेंदों से एक के बाद कीवी बल्लेबाजों के विकेट उड़ा रहे थे।

    पिछले मैच में न्यूजीलैंड के मिडिल ऑडर ने काफी रन बनाए थे, लेकिन इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के आगे न्यूजीलैंड का मिडिल ऑडर पस्त हो गया।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36