More
    HomeCrimeमहिला सुरक्षा को लेकर Haryana Police की इस नई पहल के बारे...

    महिला सुरक्षा को लेकर Haryana Police की इस नई पहल के बारे में कितना जानते हैं आप?

    Published on

    spot_img

    हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने महिला सुरक्षा (Women Safety) को लेकर एक नई पहल की है। हरियाणा पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा (Trip Monitoring Service) शुरू की है।

    इस सेवा के जरिए पुलिस की तरफ से महिलाओं की लाइव लोकेशन को ट्रैक करके किसी भी इमरजेंसी के वक्त मदद पहुंचाई जाएगी। ये सेवा रात के वक्त यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षा का प्रदान करेगी।

    ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा (Trip Monitoring Service) लेने के लिए आपको स्टेट पुलिस कंट्रोल नंबर ‘112’ पर फोन करके यात्रा का समय, गंतव्य और इमरजेंसी नंबर देना होगा। इसके बाद हरियाणा पुलिस (Haryana Police) आपको व्हाट्सएप नंबर देगी। जिस पर आपको अपना लाइव लोकेशन शेयर करना होगा। पुलिस की ट्रिप मॉनिटरिंग टीम (Trip Monitoring Service) आपनी लोकेशन को ट्रैक करती रहेगी।

    हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने इस सुविधा के बारे में कहा, ‘मैं महिलाओं से अपनी सुरक्षा के लिए हमारी ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा का उपयोग करने की अपील करता हूं। जो महिलाएं इस सेवा का उपयोग करना चाहती हैं उन्हें राज्य पुलिस नियंत्रण नंबर ‘112’ पर कॉल करना होगा और अपनी यात्रा का समय, गंतव्य बिंदु और आपातकालीन संपर्क साझा करना होगा।’

    डीजीपी का कहना है कि, ‘यदि यात्रा मार्ग से कुछ अलग होता है या लाइव लोकेशन काम नहीं करती है, तो महिलाओं तक सहायता पहुंचाई जाती है। अगर महिलाएं दिल्ली या चंडीगढ़ जाना चाहती हैं तो भी यह सेवा उपलब्ध है।’

    ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा (Trip Monitoring Service) के तहत हरियाणा पुलिस (Haryana Police) शुरू से अंत तक यात्रा की निगरानी करेगी। पुलिस ये सुनिश्चित करेगी है कि महिलाएं, विशेष रूप से रात के वक्त अकेले यात्रा करने वाली महिलाएं सुरक्षित महसूस करें।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this