More
    HomePublic TopHealth and Lifestyle: रात में देर से सोते हैं तो हो जाइए...

    Health and Lifestyle: रात में देर से सोते हैं तो हो जाइए सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां!

    Published on

    spot_img

    Health and Lifestyle: भागदौड़ वाली ज़िन्दगी की वजह से कई बार ऐसा होता है कि हम नींद पूरी नहीं कर पाते या रात को बहुत देर से सोते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो हो जाइए सावधान! क्योंकि ऐसा करने से आपको गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। पढ़िए पूरी ख़बर –

    Health and Lifestyle: नींद हमारे शरीर की सबसे ज़रूरी और सबसे बुनियादी ज़रूरत है। नींद का ताल्लुक सिर्फ़ आराम से नहीं है बल्कि मानसिक शांति से भी है। वो व्यक्ति जो अच्छी नींद पूरी करता है, वो मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है।

    लेकिन आज-कल की भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में लोगों के पास काम और पढ़ाई से आराम ही कहां मिल पाता है कि नींद पूरी करें। अधिकांश बार ऐसा होता है कि लोग मोबाइल चलाने के लिए नींद से समझौता करते हैं, जोकि धीरे-धीरे उनकी आदत बन जाता है। और जिसका सीधा असर उसके स्वास्थ्य पर पड़ता है। (Health and Lifestyle)

    नींद पूरी नहीं करना है बीमारी का घर

    नींद पूरी नहीं करने या ज़़्यादा देर से सोने के कई नुकसान हैं। देर से सोने के कारण व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। मानसिक तनाव के साथ किसी भी मुद्दे पर फैसला लेने में उसकी क्षमता प्रभावित होती है।

    रिसर्च बताते हैं कि नींद पूरी नहीं करने पर लोगों को हार्ट अटैक, मधुमेह, मोटापा जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। नींद पूरी नहीं करने पर आने वाला दिन भी प्रभावित हो जाता है। इंसान को दिन भर थकान और चिड़चिड़ापन होने लगता है। (Health and Lifestyle)

    नींद ठीक करने के लिए आसान उपाय

    इसके लिए सबसे पहले आपको अनुशासित होना होगा। अपने काम का, खाने-पीने का, मज़े करने का सबका समय तय कीजिए और नींद को अपनी प्राथमिकता बनाएं।

    रात को समय से सोना ही कल समय से जागने का इलाज है। ये तय कर लें कि आप हर रोज़ 7-8 घंटे की नींद पूरी करेंगे।

    रात को सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल से दूरी बना लें। ध्यान रखें कि मोबाइल ही आपकी नींद की सबसे बड़ी बाधा है।

    रात में सोने के लिए साफ-सुथरा बिस्तर तैयार करें। चारों तरफ स्वच्छ वातावरण रखें। अपना हाथ-पैर भी अच्छे से धो कर सोएं। इसके अलावा अच्छी नींद के लिए ध्यान और योग भी कर सकते हैं।

    रात को हल्का भोजन लें। खाने के बाद थोड़ा पैदल जरूर चलें। और कोशिश करें कि कुछ ऐसा करें कि ख़ुशी-ख़शी सोएं। चाहे कोई गाना सुन लें, या कोई किताब वगैरह पढ़ लें। (Health and Lifestyle)

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this