More
    HomeEntertainmentHema Malini: ड्रीम गर्ल मना रही हैं 76वां बर्थडे, शोले के...

    Hema Malini: ड्रीम गर्ल मना रही हैं 76वां बर्थडे, शोले के लिए मिली थी बस इतनी फीस

    Published on

    spot_img

    आज बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) का 76वां जन्मदिन हैं। हेमा मालिनी बॉलीवुड की सुपरस्टार एकट्रेस हैं।

    हेमा मालिनी (Hema Malini) ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया हैं। आपको बता दें कि हेमा मालिनी (Hema Malini) तीन बार से मथुरा से सासंद रह चुकी हैं। भारत सरकार ने हेमा मालिनी को पद्म श्री से सम्मानित किया है। हेमा मालिनी ने साल 1981 में अभिनेता धर्मेन्द्र से शादी की थी। चलिए उनके बर्थडे के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।

    हेमा मालिनी (Hema Malini) का जन्म 16 अक्टूबर, 1948 को तमिलनाडु में हुआ था। हेमा मालिनी ने अपने करियर में 150 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। हेमा मालिनी ने बॉलीवुड से लेकर राजनीति में अपने कदम जमाए है। हेमा मालिनी बीजेपी के टिकट पर मथुरा से चुनाव जीती हैं और फिलहाल वे लोकसभा सांसद हैं।

    एक समय था जब हेमा मालिनी को तमिल फिल्म इंडस्ट्री में पतली लड़की बोलकर रोल देने से मना कर दिया जाता था। इसके बाद हेमा मालिनी ने अपने दम पर साल 1970 में तीन बड़ी फिल्मों को सफल बनाकर खुद को साबित किया। 1970 में उनकी फिल्म तुम हसीन मैं जवान, अभिनेत्री और जॉनी मेरा नाम ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद साल दर साल वे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती रही। उन्होंने साल 1972 में सीता और गीता में डबल रोल निभाया था। उस दौर में यह पहली महिला आधारित फिल्म थी। इस फिल्म से उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोहा मनवाया था।

    हेमा मालिनी (Hema Malini) ने 14 साल की उम्र से ही बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया था। हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शोले फिल्म में बसंती का रोल निभाने के लिए उन्हें 75 हजार रुपए फीस मिली थी। बता दें कि भारतीय सिनेमा में शोले फिल्म को क्लासिक का दर्जा दिया गया है। शोले फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया थे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this