More
    HomeNationalप्रदेशझारखंड के सीएम Hemant Soren की उम्र को लेकर विवाद क्यों?

    झारखंड के सीएम Hemant Soren की उम्र को लेकर विवाद क्यों?

    Published on

    spot_img

    झारखंड में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

    राज्य में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने मुख्यमंत्री सोरेन पर चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है।

    बरहेट से बीजेपी उम्मीदवार गमलीयेल हेम्ब्रोम ने 30 अक्टूबर को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई और सोरेन का नामांकन रद्द करने की मांग की।

    हेम्ब्रोम का कहना है कि सोरेन (Hemant Soren) ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में दायर हलफनामे में अपनी उम्र 42 वर्ष बताई थी। 2024 के विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंने हलफनामे में अपनी उम्र 49 साल बताई है।

    हेम्ब्रोम ने सवाल किया- “किसी व्यक्ति की उम्र पांच साल में 7 साल कैसे बढ़ सकती है?”

    इस विवाद पर सीएम सोरेन की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने सोरेन का बचाव करते हुए बीजेपी के इस कदम को हताशा का नतीजा बताया है।

    JMM के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा- “नामांकन के लिए दाखिल किए गए सभी दस्तावेजों की पुष्टि की गई थी, आरोप निराधार हैं।”

    राज्य में JMM सरकार की सहयोगी कांग्रेस ने बीजेपी पर आम आदमी के मुद्दों को भटकाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा- “वे (बीजेपी) ध्यान भटकाने के लिए नए मुद्दे लेकर आएंगे…हमें पूरा भरोसा है कि हम जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे।”

    आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) भी बरहेट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this