More
    HomeNationalप्रदेश"हिम्मत है तो सामने से लड़ो..." Hemant Soren ने बीजेपी पर किया...

    “हिम्मत है तो सामने से लड़ो…” Hemant Soren ने बीजेपी पर किया पलटवार

    Published on

    spot_img

    झारखंड में चुनाव से पहले CM Hemant Soren ने बीजेपी पर पलटवार किया है।

    आगामी हफ्ते में झारखंड में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। चुनाव नजदीक आने के साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजेपी के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने बीजेपी पर हमला किया है।

    सामने से लड़ो, कायर की तरह पीछे से वार क्यों? – CM Hemant Soren

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो सामने से लड़ो- कायर की तरह पीछे से वार क्यों? सीएम सोरेन ने कहा कि उनकी छवि को खराब करने के लिए बीजेपी बहुत पैसे खर्च कर रही हैं।

    पोस्ट में हेमंत सोरेन ने आगे लिखा कि कभी ईडी, कभी सीबीआई, कभी कोई एजेंसी- कभी कोई और, अब मेरी छवि खराब करने के लिए अरबों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। अजब हालात है।

    रघुवर सरकार में 13 हजार स्कूल क्यों हुए बंद- Hemant Soren

    सोरेन ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के पास राज्य में लगभग 5 साल पहले सत्ता थी और उसने स्कूलों को बंद कर दिया। कई लोगों के राशन कार्ड रद्द कर दिए। झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं भी आयोजित नहीं की गईं। हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी की सरकार 11 साल से केंद्र और 5 साल से राज्य में सत्ता में रही। खुद को डबल इंजन सरकार कहती है। फिर रघुवर सरकार ने पांच साल में 13 हजार स्कूल क्यों बंद कर दिए गए?

    Hemant Soren ने कहा कि बीजेपी के शासन में पांच साल में 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए गए। इस दौरान जेपीएससी की परीक्षाएं भी आयोजित नहीं की गई। बीजेपी ने विधवा पेंशन को भी नहीं बढ़ाया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी के शासन में पांच साल में राज्य में सैकड़ों लोग भूख से क्यों मर गए? पांच साल में युवाओं को साइकिल बनाने और केले बेचने की सलाह क्यों दी गई? सीएम ने कहा कि अगर उनकी सरकार चुनी जाती है, तो वे लोगों के लिए और झारखंड के हर व्यक्ति के हित में काम करना जारी रखेंगे।

    झारखंड में दो चरणों में होगा चुनाव

    आपको बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। विधानसभा का चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा। चुनाव का नतीजा 23 नवंबर को आएगा। झारखंड चुनाव में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं। 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता है और 1.29 करोड़ महिला मतदाता है। आपको बता दें कि साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटें जीतीं थी। वहीं बीजेपी के खाते में 25 सीट और कांग्रेस को 16 सीट आई थी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...