More
    HomeNational'आपकी सरकार, आपके द्वार'! Hemant Soren की सरकार से क्यों खुश है...

    ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’! Hemant Soren की सरकार से क्यों खुश है Jharkhand की जनता?

    Published on

    spot_img

    झारखंड की हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से राज्य के लोगों को फायदा मिल रहा है। कोई भी लाभार्थी पात्र योजना का लाभ लेने से चूक ना जाए, इसके लिए झारखंड (Jharkhand) सरकार ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम चला रही है।

    राज्य सरकार का उद्देश्य है कि जनसंपर्क करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जाए, ताकी प्रदेश की जनता को लाभ मिल सके।

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘आपकी सरकार, आपको योजनाओं का लाभ देने के लिए चौथी बार आपके द्वार पहुंच रही है।’

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता से सरकारी शिविरों पर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब झारखंड (Jharkhand) के लोग योजनाओं के बारे में जानेंगे, तभी उनका लाभ उठा पाएंगे।

    हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार ने पंचायत स्तर शिविर लगाकर ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम को चलाया है। शिविरों के जरिए जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का समाधान मौके पर ही किया जाता है।

    हेमंत सोरेन सरकार ने इसकी पहल 15 नवंबर 2021 से की थी। 2021 में झारखंड (Jharkhand) में 6,867 शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में 35.95 लाख आवेदन प्राप्त किए गए थे।

    इसी तरह वर्ष 2022 में 5,696 शिविर आयोजित किए गए थे, जिनमें 55.44 लाख आवेदन मिले थे। वर्ष 2023 में झारखंड (Jharkhand) में कुल 5,496 शिविर लगाए गए थे, जिनमें करीब 58.26 लाख आवेदन मिले थे।

    ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’, के तीन चरणों में 1.49 करोड के करीब आवेदन मिले हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। इसमें झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना जैसी योजनाओं के लिए आवेदन शामिल हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this