More
    HomeWorld newsमारा गया Hezbollah चीफ…! बेटी की भी मौत

    मारा गया Hezbollah चीफ…! बेटी की भी मौत

    Published on

    spot_img

    इजरायल ने शनिवार तड़के बेरूत के दक्षिणी हिस्से में एक जोरदार एयर स्ट्राइक किया। इस हमले में हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) के चीफ हसन नसरल्लाह की मौत होने की सूचना है।

    इजरायली सेना का दावा है कि इस हमले में हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) चीफ नसरल्लाह के साथ उसकी बेटी जैनब और हिज़्बुल्लाह के कई बड़े कमांडर और सदस्य भी मारे गए हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक, ये हवाई हमले दक्षिणी बेरूत में हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे। हालांकि, इस घटना की पुष्टि हिज़्बुल्लाह या लेबनानी मीडिया की ओर से अभी तक नहीं की गई है। इजरायल ने यह भी कहा है कि लेबनान में इन हवाई हमलों में हिज़्बुल्लाह के कई प्रमुख कमांडरों को निशाना बनाया गया है।

    इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने शनिवार सुबह एक बयान में कहा कि उनकी वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) की मिसाइल यूनिट के कमांडर, मोहम्मद अली इस्माइल, और उनके डिप्टी, हुसैन अहमद इस्माइल को भी मारा गिराया है।

    बेरूत के स्थानीय निवासियों ने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमान दक्षिणी उपनगरों के ऊपर उड़ान भर रहे थे और उन्होंने दहीह क्षेत्र में एक घंटे के भीतर कई बार बमबारी की। इस प्रकार की गतिविधियों ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है और स्थानीय लोगों के बीच चिंता का माहौल बना दिया है।

    इस हमले के बाद, इजरायल और हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) के बीच स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है, और इससे क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इन घटनाओं पर नजर रखे हुए है।

    संयुक्त राष्ट्र में नेतन्याहू ने लेबनान के साथ बढ़ते संघर्ष में तत्काल युद्धविराम की संभावना को खारिज किया। उन्होंने ईरान से आए खतरों का जिक्र करते हुए कहा, “हम तेहरान या उसके प्रॉक्सी से आने वाले खतरों के सामने पीछे नहीं हटेंगे।”

    नेतन्याहू ने इजरायल की कार्रवाइयों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि उनका देश अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देता रहेगा।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this