More
    HomeCrimeHit and Run Case: पुणे में ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय...

    Hit and Run Case: पुणे में ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को कुचला

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र के पुणे से रोड एक्सीडेंट (Hit and Run Case) का एक और मामला सामने आया है।

    शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में एक दुखद हादसा घटा है। ऑडी कार ने एक डिलीवरी एजेंट को कुचल दिया है। डिलीवरी एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ऑडी कार ने दो बाइक को भी टक्कर मारी है। डिलीवरी बॉय की पहचान रऊफ अकबर शेख के रूप में की गई है।

    सड़क दुर्घटना (Hit and Run Case) के बाद पुणे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक निजी कंपनी में बड़ा अधिकारी है। पुलिस ने आरोपी आयुष तायल रंजनगांव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    बता दें कि सड़क दुर्घटना (Hit and Run Case) के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुणे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा।

    पुणे पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल ने मीडिया को बताया, “आज सुबह 2 बजे मुंडवा क्षेत्र में एक डिलीवरी एजेंट अपनी दोपहिया पर जा रहा था, तभी उसे एक लग्जरी कार ने टक्कर मार दी।” उन्होंने कहा कि “कार का चालक तुरंत मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने बाद में उसे पकड़ लिया। घटना की जांच जारी है।”

    पुणे पुलिस ने कहा कि यह घटना रात 1:35 बजे हुई। रऊफ शेख को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करके आरोपी आयुष तायल का पता लगाया और उसे हदपसर में उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस ने कहा कि “34 वर्षीय आयुष तायल ने घटना के बाद क्राइम सीन से भागने की कोशिश की थी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।”

    आपको बता दें कि हाल में पुणे में कई हिट एंड रन (Hit and Run Case) के कई मामले सामने आए हैं। इस साल 18 मई को पोर्शे कार चालक ने एक लड़का और लड़की को कार से कुचल दिया था। दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद कार चालक नाबालिग लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36