विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईसीसी रैंकिंग (ICC rankings) में शानदार वापसी की है। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती मैच (चेन्नई टेस्ट) में शानदार शतक लगाने वाले पंत 731 अंकों के साथ आईसीसी रैंकिंग (ICC rankings) में छठे स्थान पर पहुँच गए हैं।
चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 751 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रैंकिंग (ICC rankings) की टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं, हालांकि 716 के साथ वह पांच पायदान नीचे खिसक गए हैं। वहीं, कोहली पांच पायदान गिरकर टॉप 10 से बाहर हो गए हैं और अब वो 12वें स्थान पर हैं।
चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों में रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी निराशाजनक थी।
चेन्नई टेस्ट में शतक बनाने वाले शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC rankings) में काफी फायदा हुआ है।
दूसरी पारी में नाबाद 119 रन की पारी खेलने वाले गिल 5 पायदान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 14वीं रैंकिंग (ICC rankings) पर पहुंच गए हैं। वहीं, पहली पारी में 113 रन की पारी की बदौलत अश्विन सात पायदान ऊपर चढ़कर 72वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
गॉल में श्रीलंका-न्यूजीलैंड टेस्ट के बाद टॉप 10 गेंदबाजी रैंकिंग (ICC rankings)में बदलाव आया है। नौ विकेट लेने श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या पांच पायदान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
तीनों फॉर्मैट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी जयसूर्या ने 743 अंकों के साथ असिथा फर्नांडो को पीछे छोड़ दिया है। फर्नांडो 700 अंकों के साथ 13वें स्थान पर खिसक गए हैं।
वनडे रैंकिंग में युवा अफगान स्टार रहमानुल्लाह गुरबाज और आस्ट्रेलियाई ट्रैविस हेड बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC rankings) में टॉप 10 में पहुंच गए हैं।
एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एशियाई देश के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता इब्राहिम जादरान 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।


