More
    HomeSportsVirat Kohli और सैम कोंस्टस के बीच हुए विवाद की जांच करेगा...

    Virat Kohli और सैम कोंस्टस के बीच हुए विवाद की जांच करेगा ICC

    Published on

    spot_img

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच चल रहा है। इस सीरीज में पांच मैच होने वाले है। चौथे मैच के दौरान Virat Kohli और कोंस्टस के बीच विवाद हो गया है।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन भारत के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli और ऑस्ट्रेलियाई युवा डेब्यूटेंट सैम कोंस्टस के बीच विवाद हो गया।

    Virat Kohli और सैम कोंस्टस के बीच हुआ विवाद

    ऑन-फील्ड हुए इस विवाद पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) जांच करेगी। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें और 11वें ओवर के ब्रेक के दौरान विवाद देखने को मिला। कोंस्टस और उस्मान ख्वाजा एक छोर से दूसरे छोर पर जा रहे थे, तभी Virat Kohli अचानक सैम कोंस्टस की दिशा में आगे बढ़े और उनसे टकरा गए।

    इस घटना को लाइव कमेंट्री कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने देखा और उनका मानना था कि Virat Kohli ने जानबूझकर कोंस्टस स्टास से टक्कर मारी है। रिप्ले में भी साफ तौर पर दिख रहा है कि कोहली और कोंस्टस अनजाने में एक दूसरे से टक्कर खा गए।

    ICC करेगी विवाद की समीक्षा

    ICC से जुड़े सूत्र ने बताया कि इस घटना को नजरअंदाज नहीं किया गया है। मैच रेफरी और अंपायर को फुटेज की समीक्षा करके स्थिति का मूल्यांकन करना होगा। अगर कोहली का दिया गया स्पष्टीकरण अधिकारियों को संतुष्ट नहीं करता है, तो उन पर फाइन भी लगाया जा सकता है। साथ ही Virat Kohli को डिमेरिट प्वाइंट्स भी मिल सकता है। डिमेरिट प्वाइंट्स ICC के अनुशासनात्मक सिस्टम का एक हिस्सा होते है। अगर एक खिलाड़ी डिमेरिट प्वाइंट्स की सीमा पार कर जाता है तो उसपर जुर्माना लगाया जाता है। साथ ही ICC निलंबन की कार्रवाई भी कर सकती है।

    हालांकि, ICC की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब अंतिम निर्णय मैच रेफरी और अंपायर के हाथ में है, जो इस घटना की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

    क्या हैं ICC का नियम?

    मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC), जो क्रिकेट के नियमों का संरक्षक है। MCC के नियम के अनुसार “किसी अन्य खिलाड़ी के साथ जानबूझकर और अनुचित शारीरिक संपर्क करना” स्तर 2 का अपराध माना जाता है। यह MCC के नियमों के अध्याय 42.1 के तहत “अस्वीकृत व्यवहार” के अंतर्गत आता है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...