More
    HomeSportsमेलबर्न एयरपोर्ट पर महिला पत्रकार से भिड़े Virat Kohli, बच्चों की तस्वीर...

    मेलबर्न एयरपोर्ट पर महिला पत्रकार से भिड़े Virat Kohli, बच्चों की तस्वीर लेने पर भड़के

    Published on

    spot_img

    भारतीय स्टार बल्लेबाज Virat Kohli और ऑस्ट्रेलियाई महिला पत्रकार के बीच मेलबर्न एयरपोर्ट पर बहस हो गई।

    विराट कोहली अपनी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ मेलबर्न पहुंचे थे। जहां यह घटना हुई। ऑस्ट्रेलिया के एक न्यूज चैनल की एक महिला पत्रकार ने Virat Kohli के परिवार की वीडियो बना ली। जिसके बाद Virat Kohli नाराज हो गए।

    परिवार की गोपनीयता में हस्तक्षेप से नाराज थे Virat Kohli

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कोहली खासतौर पर अपने परिवार की गोपनीयता में हस्तक्षेप होने से गुस्से में थे। उन्होंने पत्रकार से संपर्क किया और वीडियो और तस्वीरों को देखने की अनुरोध किया। कोहली ने पत्रकार से अनुरोध किया कि वह बच्चों की कोई भी तस्वीर या वीडियो डिलीट कर दें। लेकिन उनके अकेले की तस्वीरें रखने की अनुमति दी।

    ऑस्ट्रेलियाई कानून के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सेलिब्रिटी की तस्वीरें लेने या फिल्माने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। कोहली ने एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा, “मेरे बच्चों के साथ मुझे कुछ गोपनीयता चाहिए। आप मुझसे पूछे बिना तस्वीर और वीडियो नहीं ले सकते है।”

    Virat Kohli पहले भी तस्वीर लेने से कर चुके है मना

    यह पहली बार नहीं है जब कोहली ने अपने परिवार की गोपनीयता को लेकर बात कही है। आपको बता दें कि इससे पहले, मुंबई एयरपोर्ट पर जब वह ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए रवाना हो रहे थे, तो उन्होंने पापराजी से अपनी परिवार की तस्वीरें न खींचने की अपील की थी।

    कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट सीरीज के दौरान अलग-अलग यात्रा की है। तीसरे टेस्ट से पहले, दोनों ने एडिलेड से ब्रिस्बेन के लिए चार्टर्ड फ्लाइट से यात्रा की थी।

    सीरीज में Virat Kohli ने सिर्फ 126 रन बनाया

    कोहली इस टेस्ट सीरीज में अपनी बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहे हैं। लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। पहले टेस्ट में शतक लगाने के बाद, कोहली ने पहले तीन टेस्ट मैचों में केवल 126 रन बनाए हैं। इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली को ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदों पर शॉट खेलने में दिक्कतें आई हैं।

    जिससे ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने उन्हें परेशान किया है। अब कोहली की नजरें मेलबर्न टेस्ट पर हैं। जहां उन्हें अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी दिखानी होगी। भारतीय टीम को सीरीज में वापसी के लिए कोहली के फॉर्म में आने की जरूरत है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...