More
    HomeEntertainmentIIFA 2024: शाहरुख, रानी बने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस, देखें विनर्स की...

    IIFA 2024: शाहरुख, रानी बने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट…

    Published on

    spot_img

    इस बार का फेमस अवॉर्ड शो आईफा (IIFA 2024) अबु धाबी में आयोजित हुआ, जहां तीन दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में बॉलीवुड के सितारों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।

    इस बीच, आईफा 2024 (IIFA 2024) के विनर्स की पूरी सूची भी जारी कर दी गई है। शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बेस्ट फिल्म का खिताब जीता। रानी मुखर्जी ने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में एक समर्पित मां का किरदार निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड हासिल किया।

    डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा को ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट निर्देशक का सम्मान मिला, जो कि आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा की प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित एक बायोपिक है, जिसमें विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं।

    आईफा अवॉर्ड (IIFA 2024) सेरेमनी में शाहिद कपूर, विक्की कौशल और कृति सेनन ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। मंच पर प्रभु देवा और कृति के साथ शाहिद का डांस सबको हैरान कर गया, जबकि विक्की ने अपने वायरल गाने ‘तौबा तौबा’ पर शानदार डांस पेश किया।

    IIFA विनर्स की पूरी फुल लिस्ट

    1. बेस्ट फिल्म: एनिमल (भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा)
    2. बेस्ट डायरेक्टर: विधु विनोद चोपड़ा – 12वीं फेल
    3. बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान – जवान
    4. बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी – मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे
    5. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: अनिल कपूर – एनिमल
    6. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: शबाना आज़मी – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    7. निगेटिव भूमिका में बेस्ट प्रदर्शन: बॉबी देओल – एनिमल
    8. बेस्ट संगीत निर्देशन: प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, अशिम केम्सन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर – एनिमल
    9. बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष): भूपिंदर बब्बल – अर्जन वैली (एनिमल)
    10. बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): शिल्पा राव – चालेया (जवान)

    विशेष अवॉर्ड

    भारतीय सिनेमा में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट: हेमा मालिनी

    वर्ष का डेब्यूटांट कलाकार: अलिज़ेह अग्निहोत्री

    बेस्ट कहानी: इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...