More
    HomeEntertainmentफिर रिलीज हुई Veer Zaara, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर...

    फिर रिलीज हुई Veer Zaara, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर रचा इतिहास

    Published on

    spot_img

    शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वीर जारा’ (Veer Zaara) ने बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाल मचाया है। 13 सितंबर को ‘वीर जारा’ (Veer Zaara) को री-रिलीज किया गया था।

    फिल्म ने शानदार ओपनिंग की और दर्शकों की भीड़ जुटाने में कामयाब रही। कमाई के मामले में ‘वीर जारा’ ने रिकॉर्ड कायम किया है। ‘वीर जारा’ (Veer Zaara) री-रिलीज पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

    ‘वीर-जारा’ (Veer Zaara) फिल्म की कमाई की बात करें तो री-रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 20 लाख रुपए की कमाई की। शनिवार को 32 लाख और रविवार को 38 लाख रुपए कमाए, सोमवार को 20 लाख, मंगलवार को 18 लाख, बुधवार को 15 लाख और गुरुवार को 14 लाख रुपए की कमाई की।

    ‘वीर-जारा’ (Veer Zaara) ने एक हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.57 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म में विदेशों में भी झंडे गाड़े हैं। भारत से बाहर फिल्म का कलेक्शन 1.80 करोड़ रहा। 2005 से 2024 के बीच की बात करें तो ‘वीर जारा’ को कई बार री-रिलीज किया गया है। फिल्म ने री-रिलीज के जरिए अब तक 102.60 करोड़ रुपए कमाए हैं।

    यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी ‘वीर-जारा’ (Veer Zaara) साल 2004 में पहली बार रिलीज हुई थी। फिल्म की में ड्रामा है और लव स्टोरी है। भारत के लड़के और पाकिस्तान की लड़की में प्रेम हो जाता है। दोनों एक दूजे के होना चाहते हैं। लेकिन किस्मत को ये मंजूर नहीं होता। फिल्म का अंत आपको इमोशनल कर सकता है।

    शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के साथ फिल्म में रानी मुखर्जी, किरण खेर, बोमन ईरानी, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और दिव्या दत्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this