More
    HomeEntertainment'Stree 2' ने तोड़ा Shah Rukh Khan की 'जवान' का रिकॉर्ड, कमाए...

    ‘Stree 2’ ने तोड़ा Shah Rukh Khan की ‘जवान’ का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

    Published on

    spot_img

    ‘स्त्री 2’ ने वो कर दिखाया है जो ‘गदर 2’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्में नही कर पाई। ‘स्त्री 2’ (Stree 2) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ‘जवान’ के करीब पहुंच गई है। ‘पठान’, ‘जवान’, ‘गदर 2’ और ‘एनिमल’ इन सभी फिल्मों ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। लेकिन जिस तेजी के साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान फिल्म 500 करोड़ कमाने में सफल रही, वो तेजी दूसरी फिल्मों में नहीं दिखाई दी। माना जाने लगा कि ‘जवान’ के रिकार्ड को तोड़ना आसान नहीं होगा।

    ‘स्त्री 2’ (Stree 2) जब रिलीज हुई थी, तो ओपनिंग डे से ही लगा कि फिल्म बड़े पर्दे पर अच्छी कमाई करेगी। फिल्म को लोगों से गजब का रिस्पॉन्स मिला। हर विकेंड पर ‘स्त्री 2’ (Stree 2) ने अच्छी कमाई की। और उस लेवल तक पहुंच गई जिसका अंदाजा शायद ही किसी ने लगाया हो।

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ‘स्त्री 2’ (Stree 2) में हॉरर और कॉमेडी दोनों का तड़का है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 5वां हफ्ता है। इस वीकेंड पर फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर फिल्म ने 16 करोड़ की कमाई की। पांचवें वीकेंड पर फिल्म ने इतनी कमाई की है जितनी इस साल अक्षय और अजय की फिल्मों ने पहले वीकेंड पर नहीं की।

    ‘स्त्री 2’ (Stree 2) ने पांचवें वीकेंड के बाद 580 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। जो बॉलीवुड में अबतक सिर्फ शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ ही पार कर सकी है। अब यहां से शुरू होती है नंबर 1 की रेस। वीकेंड के बाद सोमवार को भी ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और 3.17 करोड़ रुपये की कमाई की। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ ‘स्त्री 2’ ने 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है और अब इसका टोटल नेट कलेक्शन 586 करोड़ हो गया है।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this